इंसानियत शर्मसारः कलयुगी मां आशिक से कराती थी बच्चों का यौन शोषण, बच्ची ने पुलिस से बयां किया दर्द तो दोनों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2024 - 09:12 PM (IST)

गाजियाबाद: जिले के लोनी में इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कालोनी में रहने वाली एक निर्दयी मां अपने प्रेमी के चक्कर में इतनी पागल हो गई कि वो अपने मां होने का अर्थ ही भूल गई। महिला ने अपने आशिक के सामने अपने दो मासूम बच्चों को पेश कर दिया और उस हैवान ने 10 साल की मासूम बच्ची और 13 साल के उसके भाई के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। जिससे परेशान होकर दोनों बच्चे घर को छोड़कर भाग गए।

बच्ची के मेडिकल में हुई रेप की पुष्टि
दिल्ली में इधर उधर घूम रही मासूम बच्ची को दिल्ली पुलिस ने देखा तो मामले की पूछताछ की तो उसके होश उड़ गए। बच्ची के मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई। दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लोनी  बॉर्डर पुलिस को मामला ट्रांसफर किया। आरोपी महिला और उसके आशिक को पुलिस ने गिरफ्तारकर लिया है। गाजियाबाद की लोनी बॉर्डर पुलिस ने तत्काल मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में पूरी हैवानियत का खुलासा हो गया। पुलिस ने दोनों मासूम बच्चों को बरामद कर जानकारी करने पर बच्चों की मां और उसके प्रेमी राजू को गिरफ्तार कर लिया।

PunjabKesari

आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गयाः एसीपी
एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस की सूचना पर लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि महिला अपने बेटे और बेटी के साथ लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहते हैं। कोरोना के समय में महिला के पति की चार साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद बच्चों को उनकी मां ने अपने भाई के घर भिजवा दिया था और खुद राजू नाम के एक व्यक्ति के साथ रहने लगी थी। राजू ने महिला को वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया था और उसने बच्चों को वापस बुला लिया। अपने प्रेमी के कहने पर महिला अपने दोनों मासूम बच्चों को साथ लाकर लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने लगी। जहां पर महिला के प्रेमी ने दोनों बच्चों बेटे और बेटी के साथ कई बार हैवानियत की घटना को अंजाम दिया।

PunjabKesari

आशिक के बाद महिला ने की बच्चो से हैवानियत
भास्कर वर्मा ने बताया कि जब मासूम बच्चों ने इसके बारे में अपनी मां को बताया तो मां उल्टा अपने बच्चों को मारने पीटने लगती थी। बच्चों के साथ महिला ने भी हैवानियत की हदें पार करते  हुए मारपीट की थी। महिला अपनी बेटी को भी इसी वेश्यावृत्ति के धंधे में उतारते की बात करती थी। आए दिन होने वाली इस हैवानियत को बच्चे सह नहीं सके और घर से भाग गए। दिल्ली पुलिस को लड़की घूमती हुई हालत में मिली। पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की तो सारे मामले की जानकारी हुई और उन्होंने थाना लोनी बॉर्डर पुलिस को पूरी घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static