कांवड़ यात्रा की आज से शुरुआत, CM योगी ने दी बधाई, पढ़े दिनभर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2022 - 07:10 PM (IST)

लखनऊ: आज से यानी कि 14 जुलाई से  'श्रावण मास' की शुरुआत हो रही रही है सीएम योगी ने  'श्रावण मास' की पावन शुरुआत पर प्रदेशवासियों को दी बधाई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि  देवों के देव महादेव जी का अति प्रिय पावन  'श्रावण मास' आज से प्रारंभ हो रहा है। सभी प्रदेश वासियों व असंख्य श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।भगवान भोलेनाथ की असीम अनुकंपा हम सभी पर बनी रहे। सम्पूर्ण विश्व का कल्याण हो।

कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने किया द्रौपदी मुर्मू का समर्थन, विपक्षी खेमे में मची हलचल
लखनऊः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक 10 जनपथ पर बुलाई है। बैठक में 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एनडीए के तरफ से घोषित राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर कांग्रेस खेमे में हलचल मचा दी है। इतना ही नहीं प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी को नसीहत तक डे डाली है।

आजम खान जमानत मामला: न्यायालय ने अपने स्थगन आदेश में योगी सरकार से मांगा जवाब
लखनऊ: उच्चतम न्यायालय ने समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खान की जमानत से जुड़ी शर्त पर रोक के अपने आदेश के अनुपालन पर उत्तर प्रदेश सरकार से बृहस्पतिवार को जवाब मांगा। यह मामला आजम खान की जमानत से जुड़ी इलाहाबाद उच्च न्यायालय की शर्त पर उच्चतम न्यायालय की रोक से जुड़ा है। 

कानपुर सिख दंगा: SIT के हत्थे चढ़े 3 और आरोपी, 38 साल बाद पीड़ितों को न्याय की जगी उम्मीद
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 1984 में हुए सिख विरोधी दंगे की जांच कर रही एसआईटी ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 22 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एसआईटी द्वारा 3 आरोपितों की पहली गिरफ्तारी घाटमपुर से करने के बाद सिख विरोधी दंगे में 38 साल बाद पीड़ितों को न्याय की उम्मीद जागी है।

पुलिस विभाग का लव जिहादी दारोगा गिरफ्तार, धर्म छिपाकर युवती से 3 साल तक करता रहा रेप
गोंडा: उत्तर प्रदेश सरकार भले ही लव जिहाद के मामले में कानून को बना दिया है। बावजूद भी युवतियां हर दिन लव जिहाद शिकार हो ही जाती है। ऐसा ही ताजा मामला गोंडा जिले से सामने आया है जहां पर  विभाग में तैनात एक दरोगा अपना धर्म छिपाकर एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ 3 साल तक रेप करता रहा। वहीं जब पीड़िता ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया।

गोरखपुर: पर्यटन को बढ़ावा, सांसद रवि किशन और मंत्री जितिन प्रसाद ने चलाया चप्पू
गोरखपुर: रामगढ़ ताल में गुरुवार को गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन और मंत्री जितिन प्रसाद ने कयाकिंग मजा लिया। रवि किशन और मंत्री जितिन प्रसाद एक वोट पर थे दोनों ने साथ-साथ में चप्पू चलाया। वहीं इसके बाद एडीजी जोन ने भी वोट का मजा लिया। आम लोगों के लिए पर्यटन बना रामगढ़ ताल का झील में कयाकिंग वोट पर सवारी के लिए एक व्यक्ति को ₹100 देना होगा वही इस पर दो व्यक्ति ही सवारी कर सकते हैं इसलिए दो व्यक्तियों का ₹200 किराया होगा। 

गोंडा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर शिक्षिका का नहाते हुए वीडियो बनाने का आरोप, बोलीं- बदनाम करने में पत्नी ने इस तरह दिया साथ
गोंडा: प्राथमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत एक दलित शिक्षिका का अश्लील वीडियो बनाकर कथित तौर पर उत्पीड़न करने के मामले में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष और उनकी पत्नी के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

कांवड़ यात्रा की समीक्षा करने पहुंचे DGP और अपर प्रमुख सचिव गृह, कहा- इस बार ऐतिहासिक होगी
मेरठः कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए अपर प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी डीएस चौहान मेरठ पहुंचे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले राजमार्ग का निरीक्षण किया और प्राचीन औघड़नाथ मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने प्राचीन औघड़नाथ मंदिर पर जलाभिषेक भी किया।

मालकिन को नोंच-नोंच कर मार डालने वाले पिटबुल को 14 दिन कि हिरासत, होगी व्यवहार की जांच
लखनऊ:अपनी मालकिन की हत्या वाले पिटबुल ब्राउनी को लखनऊ नगर निगम ने 14 दिन के लिए हिरासत में लिया है। अब नगर निगम पिटबुल के व्यवहार का अध्ययन करेगी।  बता दें कि राजधानी लखनऊ के कैसरबाग इलाके में एक बुजुर्ग महिला को उसके पालतू कुत्ते ने हमला कर मार डाला। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका सुशीला त्रिपाठी (82) अपने घर की छत पर थीं, तभी उनके पालतू पिटबुल प्रजाति के कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया।

सौतेली मां ने 6 साल की बच्ची को दी खौफनाक सजा, प्राइवेट पार्ट में डाला खौलता तेल फिर...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मां बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर सौतेली मां ने  6 साल की बच्ची को ऐसी खौफनाक सजा दी जिसे सुनकर हर किसी के रुह काप जाएंगे। दरअसल किसी बात से गुस्साई सौतेली मां ने हैवानियत की हदें पार करते हुए बेटी के प्राइवेट पार्ट पर गर्म तेल डाल दिया। 

 AC वाले बयान से नाराज हैं अखिलेश, गठबंधन की मर्यादा लांघ चुके राजभर: केशव देव
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव और महान दल के नेता केशव देव मौर्य के साथ गठबंधन टूटने के बाद अब सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर से भी गठबंधन टूटने की कगार पर है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static