इंडिया गठबंधन का एक लक्ष्य है, 'जितना लूट सको लूट लो': केशव प्रसाद मौर्य

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 06:30 PM (IST)

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज गाजियाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। केशव मौर्य ने कहा कि 2024 का लोकसभा का चुनाव चल रहा है। विपक्ष का इंडिया गठबंधन का मुद्दा भ्रष्टाचार बचाओ और मोदी जी का मुद्दा भ्रष्टाचार मिटाओ है। वहीं, उन्होंने यूपी की 80 सीटें जीतने का दावा भी किया।
PunjabKesari
'विपक्ष के पास ना कोई मुद्दा है ना ही कोई चेहरा'
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 चुनाव में यूपी की 80 सीट भाजपा जीतेगी और एनडीए गठबंधन 400 प्लस सीट जीतेगा। दिल्ली में हुई रैली पर उन्होंने कहा ठग बंधने ने एक रैली की जिसका मकसद भ्रष्टाचार को बचाओ था। केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेज दिया है। वहीं, कांग्रेस पर निशाना बोलते हुए उन्होंने दिल्ली और पंजाब में केजरीवाल की पार्टी का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष मोदी जी के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। विपक्ष के पास ना कोई मुद्दा है ना ही कोई चेहरा। भ्रष्टाचार के खिलाफ जो कार्यवाही हो रहीं एजेंसिया कर रहीं हैं। घोटालों के कारण कोर्ट ने इन्हें जमानत नहीं दी है।
PunjabKesari
'कांग्रेस-सपा का गठबंधन हार मान चुका है'
उन्होंने आगे कहा कि सात चरणों के चुनाव में मोदी जी मेरठ आए, पूरा प्रदेश मोदी मय है। 2024 में देश एक रिकॉर्ड बनाएगा। देश के हर राज्य में कमल का फूल खिल रहा है। काग्रेस की प्रत्याशी की यहां जमानत जब्त होगी। कांग्रेस सपा का गठबंधन हार मान चुका है। विपक्ष के गठबंधन का एक लक्ष्य है जितना लूट सको लूट लो।
PunjabKesari
ये भी पढ़ें.....
'अच्छी सरकार बुलंद होती है...', CM योगी बोले- आज यूपी में बेटियां, अन्नदाता और नौजवान सुरक्षित हैं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार बुलंद इरादे से बुलंदशहर की तरह ही विकास करती है। जिस धरती को मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त है उस धरती को पिछली सरकारों ने विकास से रोक दिया था। मुझे याद है 2014 से पहले बुलंदशहर अपराधियों के भय का पर्याय बन चुका था। गलत हाथों में जब वोट जाता है तो ऐसे ही गुंडागर्दी बढ़ती है, अपराध फैलता है, आतंक बढ़ता है। मगर जब उसी वोट का सही इस्तेमाल हो तो मोदी जी के राज में देश मज़बूत होता है। एक वोट अराजकता को बढ़ा सकता है,जबकि वहीं एक वोट आपके साथ के सम्मान को बढ़ा देगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static