ओबीसी मोर्चे की बैठक में बोले केशव प्रसाद मौर्य- 60% वोट पर हमारा काम हो रहा पूरा

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 09:52 AM (IST)

लखनऊः लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक दलों के एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 100 में से 60 हमारा है और बाकि में बंटवारा है। उन्होंने कहा कि 60% वोट पर हमारा पूरा काम हो रहा है। हमारे कार्यकर्ता दिन रात परिश्रम कर रहे हैं। कार्यकर्ता के साथ-साथ जनता भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मेहनत कर रही है। 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मौर्य ने कहा कि जनता ने उनकी खटिया खड़ी कर दी थी जब उन्होंने खाट पंचायत की थी। प्रियंका वाड्रा अगर नाव से जा रही हैं तो साकुशल उनकी नाव चले। हमे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होगा। लगभग 25 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। अविरल निर्मल गंगा का आनंद लिया। प्रयागराज के ऐतिहासिक कुंभ में दुनिया भर से आए हुए लोगों के ऊपर आकाश से पुष्प वर्षा हुई। यह सुंदर एवं अलौकिक दृश्य जो वहां पर था वह महसूस करता रहा और कर रहा है, लेकिन इनको महसूस नहीं होगा। बता दें कि, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी गंगा यात्रा करने जा रही है। वह प्रयागराज से वाराणसी तक 100 किमी की दूरी गंगा नदी में मोटरबोट से तय करेगी।

शुक्रवार को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य की अध्यक्षता में ओबीसी मोर्चे की बैठक हुई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री दारा चौहान, मुकुट बिहारी वर्मा, जयप्रकाश निषाद, अनुपमा जयसवाल, अनिल राजभर, सांसद कौशल किशोर सहित ओबीसी के कई विधायक, मंत्री और पदाधिकारी मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static