सपा-बसपा जैसे दल बेअसर... खाबरी बोले- निकाय चुनाव में भाजपा को चुनौती देगी कांग्रेस

punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 12:08 AM (IST)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव में सिर्फ कांग्रेस सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जोरदार टक्कर देगी।  चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर पहुचें खाबरी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की सीख दी। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को कांग्रेस ही असल चुनौती पेश कर रही है। समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जैसे दल बेअसर साबित होंगे।       
PunjabKesari
स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद खराब
प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुये उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद खराब है लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। जिले के सरकारी अस्पताल में मरीजों के लिए कोई सुविधा नहीं है। जिस तरह से जिलों में डेंगू फैल रहा है। उस तरह से इलाज के लिये मरीजों के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। हालात यह है कि मरीजों को मौसमी का जूस चढ़ाया जा रहा है और कहा जा रहा है तीन दिन में प्लेटलेट्स बढ़ जाएंगी।      
PunjabKesari
इसके बाद यूपी कांग्रेस चीफ आलोपीबाग स्थित पटेल सेवा संस्थान में आयोजित दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित किया। यहाँ उन्होंने पूर्व गृह मंत्री सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोगो को कांग्रेस का समर्थन करने की अपील की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static