कुशीनगर: आग से जलकर 3 लोगों की मौत, CM योगी ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2023 - 05:22 PM (IST)

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब बाजूपट्टी गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई । जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने लगभग 10 घरों को अपनी चपेट में लिया। लोगों ने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में 3 लोगों की जलकर मौत हो गई है। 
  PunjabKesari                                                                                          आग बुझाते लोग 
बता दें कि घटना जिले की पड़रौना तहसील क्षेत्र के जटहा थानाक्षेत्र के भैरोगंज बाजीपट्टी का है। जहां पर दोपहर में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में दर्जनों घर जलकर हुए राख। आग की चपेट में आने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी । वही कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुची फायर ब्रिगेड ने गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया है।

PunjabKesari
                                                              जिला अधिकारी रमेश रंजन
डीएम और एसपी ने घटना स्थल पर पहुच जायजा लिया साथ ही पीड़ितों को हर सम्भव मदद के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रसासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि  जटहा थानाक्षेत्र के भैरोगंज बाजीपट्टी (तहसील पडरौना) में रविवार को दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। जिसमे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ठाकुर राजभर पुत्र जगर्ननाथ के साथ आठ वर्षीय सोनामिका पुत्री राजेन्द्र चौहान और सौम्या पुत्री नागेंद्र की दर्दनाक मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के साथ फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। डीएम रमेश रंजन और एसपी धवल जायसवाल ने पीड़ितों से मुलाकात की और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतको के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static