अनोखी शादी ! सेना में लांस नायक प्रेमी ने थाने में प्रेमिका के साथ लिए सात फेरे, पुलिस वाले बने बाराती

punjabkesari.in Saturday, Sep 30, 2023 - 02:28 AM (IST)

Kanpur Dehat, (फरदीन खान): उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात में एक प्रेमी जोड़े के विवाह में पुलिस कर्मी बाराती बने नजर आ रहे हैं। जहां पर मंगलपुर थाना परिसर स्थित मंदिर में पुलिस व परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े का विवाह पुलिस द्वारा संपन्न कराया गया। देखा जाए तो प्रेमी जोड़े का साफ तौर से कहना था कि दोनों परिवार इस शादी से ना खुश थे, जिसके चलते उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने ही दोनों प्रेमी जोड़े की शादी करा दी।
PunjabKesari
बता दें कि कानपुर देहात के थाना मंगलपुर अंतर्गत झींझक कस्बा के कंचौसी रोड निवासी पवन पाल पुत्र श्रीपाल सेना में लांस नायक पद पर तैनात है। वहीं उनके पास के चिताकापुरवा गांव निवासी प्रियंका पाल पुत्री सर्वेश कुमार से प्रेम प्रसंग लंबे समय से चल रहा था। दोनों ने बीती 15 मई को कानपुर नगर में कोर्ट मैरिज भी की थी, लेकिन दोनों परिवार पक्ष के लोगों को जानकारी होने के बाद बड़ी विवाद की स्थिति खड़ी हो गई थी। तो वहीं पर प्रेमी प्रेमिका के परिजन शुक्रवार मंगलपुर थाने पहुंचे। दोनों पक्षों में काफी देर तक वार्ता के बाद दोनों पक्ष विवाह के लिए तैयार हो गए। जिसके बाद थाने परिसर में ही स्थित शिव मंदिर में पुलिस व परिजनों की मौजूदगी में विवाह प्रेमी जोड़े का संपन्न कराया गया।
PunjabKesari
वहीं पर इस पूरे मामले में थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़का-लड़की के कोर्ट मैरिज की जानकारी पर दोनों पक्ष थाने आए थे। जिसके बाद दोनों पक्षों में आपसी रजामंदी के बाद दोनों पक्षों की मौजूदगी में जोड़े का विवाह मंदिर में करा दिया गया है और खुशी खुशी उन्हें यहां से विदा कर दिया गया है।
PunjabKesari
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static