बीमार पशुओं के घर पर ही इलाज के लिए पशुधन संजीवनी योजना का शुभारंभ

punjabkesari.in Thursday, Feb 07, 2019 - 11:12 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में बीमार पशुओं के घर पर ही इलाज के लिए पशुधन संजीवनी योजना का यहां शुभारम्भ किया गया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार पशुधन संजीवनी योजना भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड (बी.एफ.आई.एल.) द्वारा बीमार पशुओं को समय पर पशुचिकित्सकों द्वारा पशुपालकों के घर पर इलाज किये जाने के लिए आरभ की गयी है। इसका कॉल सेण्टर पीसीडीएफ मुख्यालय में स्थापित है।

उन्होंने बताया कि पशुधन संजीवनी योजना के तहत पशुपालक द्वारा संजीवनी सेवा केंद्र में सम्पर्क स्थापित करने के लिए टोल फ्री नं- 18002002016 पर कॉल सेंटर एजेंट को स्वयं एवं मवेशी के सम्बन्ध में सभी महत्वपूर्ण जानकारी को अंकित करना है। कॉल सेन्टर एजेंण्ट पशुपालकों को पंजीकरण शुल्क की जानकारी देकर उसके नाम टिकट दर्ज करता है। टिकट पशुधन संजीवनी के डॉक्टर के मोबाइल पर प्राप्त होता है।

प्रवक्ता के अनुसार डॉक्टर उस टिकट के आधार पर पशुपालक के घर जाकर बीमार पशु को उपचार प्रदान करते है। उपचार के बाद डॉक्टर अपने एप में इलाज संबधी जानकारी दर्ज करे है। अंत में कॉल सेंटर एजेंट पशुपालक से सम्पर्क कर उनके पशु के सेहत के सुधार के बारे में प्रतिक्रिया लेते है। उन्होंने बताया कि पशुधन संजीवनी सेवाओं का शुभारम्भ प्रमुख सचिव, दुग्ध विकास एवं पशुधन डॉ. सुधीर एम. बोबडे द्वारा किया गया है। योजना के सफल क्रियान्वयन के पश्चात इसका विस्तार तीन माह के उपरान्त ही समस्त उत्तर प्रदेश में किया जायेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static