Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश यादव बोले- 'मैंने यहां एक अधिकारी को देखा जो लोगों को दे रहा था गाली'

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 12:45 PM (IST)

Lok Sabha Elections 2024: त्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की 10 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अखिलेश यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग जो-जो शिकायतें आ रही हैं उस पर कार्रवाई करेगा। कई जगहों पर सुनने में आ रहा है कि बीजेपी के कार्यकर्ता, नेता बूथ पर कब्जा करना चाहते हैं। मैंने यहां एक अधिकारी को देखा जो लोगों को गाली दे रहा था... मैं मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने और इस सरकार को हटाने की अपील करूंगा।

 

लोकसभा चुनाव का दूसरा, तीसरा चरण सभी राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण
गौरतलब है कि यूपी में लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण, तीसरा चरण सभी राजनीतिक दलों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है, जिसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी (सपा) का गठबंधन, कांग्रेस के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी शामिल हैं। सबसे दिलचस्प मुकाबला मैनपुरी सीट पर देखने को मिल रहा है जहां मौजूदा सांसद और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह चुनौती दे रहे हैं। सपा का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी में पार्टी 1996 के बाद से कभी चुनाव नहीं हारी है। असल में पार्टी के पूर्व संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा में पांच बार इसका प्रतिनिधित्व किया है। 2022 में मुलायम के निधन के बाद हुए उपचुनाव में डिंपल यादव ने सीट जीत ली।

तीसरे चरण के लिए 10 सीटों पर मतदान जारी
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश के 12 जिलों की 10 संसदीय सीटों के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से मतदान जारी हो गया। एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिनवा ने कहा कि इस चरण में जिन 10 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, आंवला और बरेली हैं। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण की 10 लोकसभा सीटों में से 8 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं और दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि 20,415 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा, विभिन्न कारणों से 4,390 मतदान केंद्रों की पहचान महत्वपूर्ण केंद्रों के रूप में की गई है, जहां मतदान प्रक्रिया के दौरान कड़ी निगरानी की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static