Loksabha Election 2019: एक नजर फतेहपुर सीकरी सीट पर

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2019 - 02:30 PM (IST)

फतेहपुर सीकरी: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट है। यह सीट साल 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। इस सीट पर अभी तक सिर्फ दो बार ही चुनाव हुए हैं। साल 2009 में पहली बार हुए चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने जीत दर्ज की थी तो 2014 में मोदी लहर में यह सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई थी और चौधरी बाबूलाल एकतरफा चुनाव जीते थे।

PunjabKesari

आपको बता दें कि फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के अंतर्गतआगरा जिले की कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं।  

PunjabKesari

जिसमें आगरा ग्रामीण,फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद और बाह विधानसभा सीट शामिल है। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखें तो फतेहपुर सीकरी लोकसभा की सभी 5 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा जमाया था।

कुल मतदाताओं की संख्या

PunjabKesari

इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में फतेहपुर सीकरी में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 92 हजार 961 है। कुल मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 24 हजार 551, महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 68 हजार 357 और ट्रांस जेंडर के कुल 53 मतदाता शामिल हैं।

एक नजर साल 2014 के चुनाव नतीजों पर

PunjabKesari

अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो साल 2014 में इस सीट पर बीजेपी के चौधरी बाबूलाल ने 4 लाख 62 हजार 589वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं बहुजन समाज पार्टी की सीमा उपाध्याय 2 लाख 53 हजार 483 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि समाजवादी पार्टी की रानी प्रक्षालिका सिंह को 2 लाख 13 हजार 397 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

बीएसपी की सीमा उपाध्याय 2009 में विजयी रही

PunjabKesari


साल 2009 में बीएसपी की सीमा उपाध्याय ने 2 लाख 9 हजार 466 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी तो वहीं कांग्रेस के राज बब्बर 1 लाख 99 हजार 530 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि बीजेपी के राजा महेंद्र अरिदमन सिंह को 1 लाख 54 हजार 373 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static