प्रेमी करता था परेशान, शादीशुदा प्रेमिका ने चाकू से गोदकर कर डाली हत्या; कमरे में बेड पर मिला लहूलुहान शव

punjabkesari.in Sunday, Sep 10, 2023 - 04:02 PM (IST)

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जनपद के बडेसर थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में रविवार की सुबह उसके बिस्तर पर एक युवक का लहूलुहान शव पाया गया। रविवार सुबह युवक का शव प्रेमिका के कमरे में बेड पर मिला। पुलिस ने हत्यारोपी महिला को हिरासत में लिया है। महिला मनोरथपुर गांव में सफाईकर्मी है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला का कहना है कि मृतक युवक (प्रेमी) मुझे परेशान करता था। गुस्से में आकर उसकी जान ले ली।

PunjabKesari

गौरतलब हो कि बड़ेसर थाना क्षेत्र के मनोरथपुर निवासी मनीष कुमार सिंह (26) बिहार में प्राइवेट नौकरी करता था। उसका पास के ही एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला के घर आना-जाना था। वह दो बच्चों की मां है। महिला का पति मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही है। युवक द्वारा महिला को परेशान करने के संदर्भ में पूर्व में पंचायत भी हो चुकी है। रविवार रात महिला के दोनों बच्चे उसी गांव स्थित पुराने घर पर अपने दादा के पास सोने गए थे। महिला अपने घर में अकेली थी। देर रात किसी समय प्रेमी भी पहुंचा। सुबह उसका लहूलुहान शव महिला के बेड पर मिला। पेट और चेहरे धारदार चाकू से वार किया गया था।

PunjabKesari

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ जारी है। उसका कहना है आरोपी उसके घर आता-जाता था। पूर्व में थाने में पंचायत भी हो चुकी है लेकिन वह उसे परेशान करता था। इसी से आजिज आकर उसने घटना को अंजाम दिया है। मौके से आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static