Lucknow Accident: भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, शवों को शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2024 - 03:30 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिजनौर रिंग रोड पर दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।  घटना के बाद हाईवे पर जाम लगा गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने तीन शव को निकाला। हालांकि अभी तक शवों शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक बिजनौर इलाके में रिंग रोड पर रविवार दोपहर करीब एक बजे डंपर खराब हो गया। चालक डंपर को रोड के किनारे खड़ा करके मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डंपर में पीछे से घुस गया। टक्कर इतनी भयंकर हुई की ड्राइवर के ऊपर ट्रक चढ़ गया। ट्रक में फंसे लोगों को कटर से काटकर बाहर निकाला गया। हादसे के बाद सड़क पर भीषण जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुला कर यातायात बहाल करा दिया है। हादसे की वजह ट्रक को ओवर स्पीड बतायी जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई गई है। ट्रक में बैठे ड्राइवर व क्लीनर की मौत हो गई। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों की शिनाख्त करने होने के बाद मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static