लखनऊ: लुलु मॉल में सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम, अब तक 4 युवक गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Jul 18, 2022 - 02:04 PM (IST)
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में लुलु मॉल में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर रात मॉल में धार्मिक कार्य करने पहुंचे 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान सरोज नाथ योगी, कृष्ण कुमार पाठक, गौरव गोस्वामी और अरशद अली के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि धारा 144 के बावजूद कुछ लोग बिना अनुमति के मॉल के अंदर धार्मिक कार्य करना चाहते हैं। उन्हें गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने शुक्रवार की शाम 6 बजे मॉल में सुंदरकांड का पाठ करने की घोषणा की थी। हालांकि उन्हें पुलिस ने उनके ही घर में नजरबंद कर दिया था।