Lucknow News: शादी के बाद भी पूरी नहीं हुई दहेज की डिमांड, पति ने कर डाला दिल दहला देने वाला कांड

punjabkesari.in Tuesday, Dec 05, 2023 - 09:35 AM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां दहेज के लिए अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने और शव को शहर के गोमती नगर इलाके में घर के आंगन में छोड़कर भाग जाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना तब सामने आई जब पड़ोसियों ने उनके माता-पिता को सूचित किया। मृतका की मां ने पति समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज में कार और मकान की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। सोमवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच के बाद गोमती नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 21 साल की महिला मरियम की शादी डेढ़ साल पहले 25 साल के ऑटो ड्राइवर फरहान से हुई थी। उनका एक 4 महीने का बच्चा भी है। मरियम के मामा के मुताबिक, उन्हें उनकी भतीजी के ससुराल के पड़ोसियों ने बताया कि उसकी मौत हो गई है। जब वे घर पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला और मरियम आंगन में मृत पड़ी थी। वे उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के बाद गोमती नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की मां ने ससुराल वालों पर लगाए ये गंभीर आरोप
बताया जा रहा है कि मृतका की मां मेहर जहां ने दामाद फरहान, उसके पिता अयाज अहमद, सास, ननद रेशमा, फिजा और एक चचिया सास के खिलाफ गोमती नगर थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।  उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद पति और ससुराल वाले चार पहिया वाहन और मकान को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने बताया कि जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने बेटी की हत्या कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static