महेन्द्रनाथ पांडे ने कौशल विकास मंत्री के रूप में संभाला कार्यभार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2019 - 12:53 PM (IST)

लखनऊः केन्द्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पांडे ने मंगलवार को कौशल विकास मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया। केन्द्र सरकार में पहली बार कैबिनेट मंत्री बने पांडे को अब तक इस मंत्रालय के मंत्री रहे धर्मेन्द्र प्रधान ने कार्यभार सौंपा।

इससे पहले प्रधान ने फूलों का गुलदस्ता भेंटकर पांडे का मंत्रालय में स्वागत किया। पांडे पिछली सरकार में पांच जुलाई 2016 से दो सितम्बर 2017 तक मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री रहे। उसके बाद उन्हें उत्तरप्रदेश भारतीय जनता पार्टीका अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी ने उनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और इसका पुरस्कार उनको कैबिनेट मंत्री बना कर दिया गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static