बुलंदशहर में बड़ा हादसा: कारखाने की छत गिरने से 2 महिलाओं की मौत, मलबे में 15 से अधिक फंचे
punjabkesari.in Friday, Jan 28, 2022 - 07:22 PM (IST)

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ‘सिरेमिक इंसुलेटर' का निर्माण करने वाले एक कारखाने की छत शुक्रवार सुबह ढह गई। मलबे में तीन कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका है , दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि 15 घायल हुए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि खुर्जा औद्योगिक क्षेत्र में ‘महाशक्ति' नाम के कारखाने में यह हादसा संभवत: उसकी छत पर रखे भारी सामान की वजह से हुआ। पुलिस के मुताबिक, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। वहीं, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवान बचाव अभियान में जुटे हैं। सिंह ने बताया कि दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालकर पास के अस्पताल भेज दिया गया है, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि तीन अन्य कर्मचारी अब भी मलबे में फंसे हुए हैं।
कारखाने में सिरेमिक के इंसुलेटर बनाए जाते थे। विद्युतरोधी (इंसुलेटर) वे पदार्थ होते हैं जो तुलनात्मक रूप से विद्युत धारा के प्रवाह को रोकते हैं या जिनमें से होकर समान स्थितियों में बहुत कम धारा प्रवाहित होती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली का दावा- US और दुनिया के लिए बड़ा खतरा है चीन, युद्ध की तैयारी कर रहा बीजिंग

Breaking : रेल यात्री जरा ध्यान दें! 5 दिनों के लिए बंद रहेंगी ट्रेनें, कई Divert

Nalanda News: बारिश के कारण 2 मंजिला मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर 2 महिलाओं की मौत

अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी एवं नकबजनी गिरोह का सालमगढ़ पुलिस ने किया खुलासा