'रुको अभी आती हूं...' विदाई के बाद रास्ते में दूल्हे से बोली दुल्हन, फिर फिल्मी स्टाइल में हुई गायब

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 06:58 PM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवक को चट मंगनी पट ब्याह करना भारी पड़ गया। विदाई के बाद रास्ते में दूल्हे से दुल्हन ने कहा कि रुको अभी आती हूं...और ऐसे गायब हुई कि किसी को भी विश्वास नहीं हुआ।  मामला पुलिस तक पहुंचा है। पुलिस लुटेरी दुल्हन व अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारीू के अनुसार, महोबा तहसील के कुलपहाड़ के नौगांव निवासी मुरालीलाल बेटे मदनपाल की शादी के लिए लड़की खोज रहे थे। इसी बीच उनकी एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। उसने लड़की दिखाने के लिए भरतकूप बुलाया। यहां एक परिवार की 2 लड़कियां दिखाई गईं लेकिन बात नहीं बनी। इस पर उसने दूसरे दिन 2 और लड़कियों को दिखाने के लिए अतर्रा थाना क्षेत्र में बुलाया। यहां लड़के ने 24 साल की एक लड़की को पसंद किया और शादी की बातचीत शुरू हो गई। लड़के वालों ने एक महीने बाद शादी की बात कही लेकिन लड़की दिखाने वाले ने उसी दिन शादी करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही लड़की को गरीब बताकर जेवर और कपड़े खरीदने के लिए पैसों की डिमांड की। लड़के वालों ने विश्वास करके 50 हजार रुपये दे भी दिए। इसके बाद दिन में ही शादी भी हो गई।

विदाई के ऐसे दी चमका
यहां तक तो सब ठीक रहा लेकिन एक वक्त आया जिसे विदाई समारोह कहा जाता है। मुरालीलाल का कहना है कि विदाई के वक्त दुल्हन की छोटी बहन और चाचा ने साथ चलकर दूल्हे का घर देखने की बात कही। उन्होंने ऑटो किया और रास्ते में दुल्हन की बहन के लिए कपड़े खरीदने के लिए रुक गए। दुल्हन ने भी साथ जाने की बात कही। इसके थोड़ी देर बाद दोनों को खोजने के बहाने उसका चाचा भी चला गया। काफी देर तक इंतजार करने पर दूल्हे को पता चला कि वो ठगी का शिकार हो चुका है।

दुल्हन ने ऐसे कई परिवारों को बनाई थी शिकार
जब दुल्हे पक्ष को यकीन हो कि उनके साथ ठगी हो चुकी है तो वह उनके परिवार वाले उस गांव पहुंचे जहां शादी हुई थी। यहां सभी लापता मिले। इस दौरान लोगों ने बताया इन लोगों ने इसी तरह कई परिवारों को शिकार बनाया है। इस पर पीड़ित परिवार ने पुलिस में दुल्हन, उसकी बहन, चाचा और शादी तय कराने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज कराया। बिसंडा थाना के थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Related News

static