दहेज लोभियों ने विवाहिता को जिंदा जलाया, मृतका के पिता बोले- बेटी को मार डाला

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 06:48 PM (IST)

बरेलीः दहेज लोभी ससुरालियों ने दहेज न मिलने से एक विवाहिता को जिंदा जला दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज की खातिर जलाकर मार देने का आरोप लगाते हुए थाना शेरगढ़ में शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ढकिया ठकुरान निवासी महेश सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शोभारानी का विवाह 27 अप्रैल 2019 को अनूप सिंह पुत्र चेत सिंह निवासी गांव मुहीउद्दीनपुर थाना शेरगढ़ के साथ किया था। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। इसके बाद भी अनूप, उसकी मां गीता देवी, भाभी ज्योति व अन्य लोग दहेज के लिए शोभा को प्रताड़ित करते थे। 2 नवंबर को भी आरोपियों ने दहेज के लिए शोभा को पीटा था। महेश ने बताया कि उसी दिन शाम मार दिया। को 5 बजे उन्हें अनूप ने फोन किया और कहा कि उसकी बेटी बीमार है। शाम को जब वह बेटी की ससुराल मुहीउद्दीनपुर पहुंचा तो उनका दामाद अनूप उसकी मां व अन्य परिजन विवाद करने लगे।

महेश ने बताया कि मुहीउद्दीनपुर में उनके फुफेरे भाई भी रहते हैं। विवाद न हो इसलिए वह अपने फुफेरे भाई के घर चले गए। इसके बाद आरोपियों ने शाम करीब 7.30 बजे उनकी बेटी शोभा को जलाकर मार दिया। महेश की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के सूचना मिलने के बाद रात में करीब 12 बजे घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। उधर विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static