‘कर्नाटक चुनावों में ‘राजनीतिक पर्यटन’ करेंगे मायावती और अखिलेश’

punjabkesari.in Saturday, Apr 28, 2018 - 08:59 AM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती के कर्नाटक चुनावों में दौरे को राजनीतिक पर्यटन बताया। त्रिपाठी ने कहा कि सपा और बसपा का मुख्य आधार व उत्पत्ति यूपी रहा है और उत्तर प्रदेश में इनकी दशा खस्ताहाल है।

सपा व बसपा अपनी स्थापना काल के बाद से अब तक के सर्वाधिक दुॢदन झेल रहे हैं। बसपा अपना राष्ट्रीय दल का दर्जा बचाए रखने की चुनौती से जूझ रही है। उत्तर प्रदेश में बसपा का जनाधार संकुचित हो गया है। ऐसे में कर्नाटक दौरा मन बहलाने जैसा है।

त्रिपाठी ने कहा कि जब से अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाकर कमान अपने हाथों में ली है तबसे सपा लगातार कमजोर हुई है। अखिलेश यादव कर्नाटक में हाथ और हाथी से कोई समझौता नहीं कर पा रहे हैं।

कर्नाटक की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने और सुनने का आकर्षण है। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी की कार्यशैली से देशभर की जनता प्रभावित हुई है, यही कारण है कि अलग-अलग राज्यों के चुनाव प्रचार में योगी की डिमांड बढ़ी है और संगठन के निर्देश पर योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक के रूप में जगह-जगह दौरा भी कर रहे हैं जिसका लाभ पार्टी को मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static