CM योगी, मायावती समेत विपक्ष के नेताओं ने प्रदेशवासियों को होली की दी बधाई, योगी ने गोरखपुर में खेली फूलों की होली
punjabkesari.in Wednesday, Mar 08, 2023 - 11:56 AM (IST)

लखनऊ: आज पूरा देश होली का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहा है, उत्तर प्रदेश में भी होली का त्योहार लोग मना रहे है। इसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि प्रेम, उत्साह एवं बंधुत्व का प्रतीक पर्व होली आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करे। उन्होंने सभी प्रदेश वासियों को होली के पावन पर्व की मंगलमय शुभकामनाएं दी।
प्रेम, उत्साह एवं बंधुत्व का प्रतीक पर्व होली आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करे। pic.twitter.com/R2leEBwM5q
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 8, 2023
वहीं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर प्रदेश वासियों को होली बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रंगों और उमंगों के त्योहार होली की समस्त देशवासियों तथा ख़ासकर उत्तर प्रदेश के सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं सुख, शांति व सम्मान भरे जीवन की ढेरों शुभकामनायें।
रंगों और उमंगों के त्योहार होली की समस्त देशवासियों तथा ख़ासकर उत्तर प्रदेश के सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं सुख, शन्ति व सम्मान भरे जीवन की ढेरों शुभकामनायें।
— Mayawati (@Mayawati) March 8, 2023
आज पूरा देश होली का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहा है, उत्तर प्रदेश में भी होली का त्योहार लोग मना रहे है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि प्रेम, उत्साह एवं बंधुत्व का प्रतीक पर्व होली आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करे। उन्होंने सभी प्रदेश वासियों को होली के पावन पर्व की मंगलमय शुभकामनाएं दी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ढेर सारे रंग,मेल मिलाप,मिठास यही तो हिंदुस्तान है। हमारी अनूठी संस्कृति की पहचान है। आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।