नरेश अग्रवाल ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- जो पिता का नहीं हुआ वह जनता का क्या होगा?

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2019 - 10:44 AM (IST)

कानपुरः लोकसभा चुनाव का मैदान सज गया है। सारे राजनैतिक दल और नेता पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतर गए हैं। प्रचार प्रसार जोरों पर है। सभी नेता विरोधी दलों के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। इसी कड़ी में नरेश अग्रवाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधा।

नरेश अग्रवाल ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अखिलेश जो अपने पिता का नहीं हुआ, वह जनता का क्या होगा। मायावती पर हमला बोलते हुए नरेश ने कहा कि वह तो चुनाव के बाद विदेश चली जाएंगी।उन्होंने कहा कि देश में रहना है तो भारत मां की जय कहना होगा। भारत हिन्दू राष्ट्र था और रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है, मोदी भी उत्तर प्रदेश के ही सांसद हैं। पिछली बार की तरह ही इस बार भी मोदी को भारी जनसमर्थन मिलेगा। उन्होंने गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को सरकार का सही निर्णय बताया।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static