मेरठ: मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए पहुंची 81 गर्भवती महिलाएं निकलीं HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Aug 05, 2023 - 06:24 PM (IST)

मेरठ: लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए आई 81 गर्भवती महिलाओं को HIV पॉजिटिव पाए जाने से स्वास्थ्य विग में हड़कंप मच गया है। मेरठ मेडिकल कॉलेज और जिला स्वास्थ्य विभाग इन पर नजर बनाए हुए है। बता दें कि आंकड़ा पिछले 16 महीने का है।

meerut

ART सेंटर के माध्यम से किया जा रहा इलाज
रिकॉर्ड के अनुसार, 16 महीने में लगभग 81 गर्भवती महिलाओं में एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है, जिनका ART सेंटर के माध्यम से इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सभी महिलाओं का इलाज चल रहा है, उन्हें दवाई दी जा रही है। सभी महिलाएं और बच्चे स्वस्थ हैं। इनमें 35 महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अब तक शिशुओं को जन्म दिया है। हालांकि मेरठ मेडिकल प्रशासन और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी इन महिलाओं ने कितने शिशुओं को जन्म दिया है, इसकी पुष्टि नहीं की है। मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के एआरटी यानि एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी सेंटर के अनुसार, सोलह महीने में अब तक कुल 81 महिलाओं में एचआईवी की पुष्टि हुई है। इनमें 35 महिलाएं पहले से ही इस रोग से ग्रसित थीं।

Uttar Pradesh government orders inquiry into belly dancing at Meerut medical college’s alumni meet

मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन
बता दें कि 2022-23 में कुल 33 नए केस प्रसव के दौरान पाए गए हैं। इस वर्ष जुलाई तक 13 गर्भवती महिलाओं में HIV की पुष्टि हुई है। हालांकि लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static