Meerut Crime: तवा मारकर दोस्त की बेरहमी से हत्या, रात में एक साथ पी थी शराब; सुबह खून से लथपथ मिली लाश

punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2024 - 02:53 PM (IST)

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर बेरहमी से एक युवक की तवा मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ रोटी बनाने वाला तवा और शव बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना थाना क्षेत्र के कपसाढ़ गांव की है। जहां का रहने वाला अजय पुत्र रामफल शराब का आदी था। बुधवार देर रात वह गांव में अपने दोस्तों के साथ बैठकर गांव निवासी पिंटू के घर में शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जिसके चलते आरोपी ने उस पर रोटी बनाने वाले तवे से उस पर प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने उसकी हत्या इतनी बेरहमी से की थी कि शव की भी पहचान नहीं हो पा रही थी। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

PunjabKesari
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई, तो यह शव अजय का निकला। उसकी तवा मारकर हत्या की गई थी। पुलिस को शव पिंटू के घर से मिला। जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि आए दिन सात बजे से दो बजे तक शराब पीते थे। बुधवार को भी दोनों एक साथ शराब पी रहे थे। घटना के बाद से ही आरोपी गिरफ्तार है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जगह-जगह दबिश दी जा रही है। इसी दौरान गांव के जंगल में गंगनहर के किनारे किसी ने झाड़ियों में आरोपियों के छुपने की जानकारी दी। जिस पर ग्रामीणों ने झाड़ियों में आग लगा दी। इस पर पुलिस और अन्य ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। हालांकि पुलिस का कहना है कि किसी ने कब्जे करने के उद्देश्य से आग लगाई है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static