बलिया में नाबालिग को अगवा किया दुष्कर्म, आरोपी को 10 साल की सजा और 10 हजार का जुर्माना
punjabkesari.in Friday, Nov 03, 2023 - 11:47 AM (IST)

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के दो वर्ष पुराने मामले में एक स्थानीय अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। अपर सत्र एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथम कांत की अदालत ने इस मामले में आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास तथा दस हजार के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड नहीं देने की दशा में तीन माह के अतिरिक्त कारावास से दंडित करने का आदेश दिया।
बता दें कि अभियोजन पक्ष के अनुसार बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी को इसी क्षेत्र के राजपुर गांव के रहने वाले विजय बिंद ने 18 दिसंबर, 2021 को बहला फुसलाकर अगवा कर लिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में किशोरी के भाई की तहरीर पर विजय के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें...
झोलाछाप डॉक्टर ने 11 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दरिंदे डॉक्टर को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
IIT BHU में छात्रा से छेड़खानी; मामले में लंका थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर, सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी
आरोपी को 10 हजार का लगा जुर्माना
पुलिस ने विवेचना के उपरांत विजय बिंद के विरुद्ध अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने शुक्रवार को बताया कि विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) प्रथम कांत की अदालत ने बृहस्पतिवार को इस मामले में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी विजय बिंद को दोषी करार देते हुए उसे 10 साल की सजा सुनाई और 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
यह भी पढ़ें...
यूपी में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण: नोएडा में हालात गंभीर, AQI 400 के पार; लोगों का सांस लेना हुआ दूभर
सपा नेता आजम खान की फिर बढ़ी मुसीबतें, अब रामपुर पब्लिक स्कूल को एक हफ्ते में खाली करने का नोटिस जारी