मिर्जापुर ने तीन बार किसी को नहीं भेजा संसद! क्या अनुप्रिया पटेल इस बार लगा पाएंगी हैट्रिक ?

punjabkesari.in Wednesday, May 22, 2024 - 02:27 PM (IST)

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर संसदीय सीट बाहरी प्रत्याशियों के लिए मुफीद रही है। पिछले 40 वर्षों से बाहरी प्रत्याशी इस सीट का संसद में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 1984 में कांग्रेस के उमाकांत मिश्र के बाद स्थानीय किसी उम्मीदवार को सफलता नहीं मिली। वेब सिरीज़ फिल्म‘ मिर्जापुर सारे देश में सफल रही है। इस फिल्म ने मिर्जापुर जिले को देश में चर्चा में ला दिया। पर इससे पहले दस्यु सुंदरी फूलन देवी का मिर्जापुर से चुनाव जीतना कम चर्चा में नहीं रहा था।  इस सीट को समाजवादी पार्टी उम्मीदवार के रूप में दो बार (1996, 1999)दस्यु सुंदरी फूलन देवी ने जीत दर्ज कर सारे देश में चर्चा का विषय बन गई थी। उनकी बहन मुन्नी देवी फूलन देवी के विरासत संभालने के लिए यहां चुनाव लड़ा पर जनता ने नकार दिया।

दो बार इस सीट पर बीजेपी ने मारी बाजी 
वर्ष 2009 मे दस्यु ददुआ के भाई बालकुमार पटेल भी सपा उम्मीदवार के रूप में विजयी हो चुके हैं। दस्यु सुंदरी सीमा परिहार ने भी यहां चुनावी भाग्य आजमाया था। हालांकि जनता ने उन्हें प्रतिनिधित्व का अवसर नहीं दिया था। सीमा को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर बलिया जिले के निवासी बीरेंद्र सिंह मस्त ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में दो बार 1991,1998 जीत दर्ज कर चुके हैं। फूलन देवी ने उन्हें हरा कर माननीय सांसद बनी थी। वीरेंद्र सिंह ने 1998 फूलन को हराकर बदला लिया था। अगले चुनाव में फिर फूलन देवी वीरेंद्र सिंह को हरा दिया था।

अनुप्रिया पटेल दो बार बनी मिर्जापुर से सांसद 
इसी बीच फूलन की हत्या हो गई। फिर वीरेंद्र सिंह और फूलन आमने-सामने नही आ सके। फूलन देवी और ददुआ के भाई बालकुमार पटेल से मिर्जापुर संसदीय सीट चर्चा में रही तो सोनभद्र जिले से यहां आकर 2004 मे बसपा सांसद बने नरेंद्र सिंह कुशवाहा स्टिंग ऑपरेशन घूस कांड़ में फस कर अपनी सदस्यता गवा बैठे थे।उन दिनों घूस कांड को लेकर काफी चर्चाओं में रहा था। वर्ष 2014,2019 में अपना दल सुप्रीमो अनुप्रिया पटेल यहां से चुनाव जीत रही है।

बसपा ने ब्राह्मण चेहरा उतार कर अनुप्रिया पटेल की राह कर दी मुश्किल 
अनुप्रिया इस बार हैट्रिक बनाने के लिए फिर एनडीए प्रत्याशी के रूप में अपना दल चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला भदोही से भाजपा सांसद रहे अब सपा उम्मीदवार बने रमेश बिंद से है। हालांकि समीकरण की दृष्टि से बसपा ने यहां ब्राह्मण मनीष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है मगर मुकाबला सीधा सपा और अपना दल से ही है। यहां सपा उम्मीदवार द्वारा बाहरी प्रत्याशी का मुद्दा उछाला जा रहा है। देखना है कि यह मुद्दा कितना असर करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static