Unnao News: साक्षी महाराज ने लगाई जीत की हैट्रिक, सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन को भारी मतों से हराया

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 05:15 PM (IST)

Unnao News: उत्तर प्रदेश में उन्नाव लोकसभा सीट पर भाजपा के साक्षी महाराज ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। उन्होंने सपा की अन्नू टंडन को चुनावी मात देकर तीसरी बार जीत हासिल की है। हालांकि उनका 5 लाख पार जीतने का दावा करने का आंकड़े धड़ाम साबित हुआ। साक्षी महाराज ने 32 से अधिक वोटों से अन्नू टंडन को मात दी है। उनकी जात के बाद भाजपा कार्यकर्तओं में उत्साह देखने को मिला है और कुछ ही देर में साक्षी महाराज काउंटिंग स्थल पर पहुचेंगे।
PunjabKesari
बता दें कि शुरूआती राउंड में साक्षी महाराज दूसरे स्थान पर चल रहे थे लेकिन चौथे राउंड के बाद उन्होंने बढ़त बनानी शुरू कर दी। वहीं बसपा के अशोक कुमार पांडेय 57 हजार वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा के साक्षी महाराज को 416438 से अधिक तथा सपा की अन्नू टंडन को 384616 वोट मिले।  गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में साक्षी महाराज को 703507 और सपा के अरुण शंकर शुक्ला को 302551 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस से अन्नू टंडन को 185634 वोट मिले थे। इससे पहले 2014 के चुनाव में साक्षी महाराज ने 518834 वोट झटके थे। जबकि सपा के अरुण शंकर शुक्ल को 208661 वोट मिले थे। इस चुनाव में बसपा के ब्रजेश पाठक को 200176 और कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन को 197098 वोट मिले थे।

यूपी में 80 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। वोटों की गिनती 75 जिलों के 81 केंद्रों पर की जा रही है। पिछले दो चुनावों में यहां की जनता ने भाजपा का साथ दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में देखना होगा कि जनता किसके साथ देती है। उत्तर प्रदेश में मतगणना शुरू होने के साथ ही सबसे पहले पोस्ट बैलेट से गणना शुरू हुई। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम से गणना शुरू हुई। एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को लाभ होने की संभावना जताए जाने के बाद विपक्षी दलों सपा-कांग्रेस ने मतगणना के लिए कमर कस ली है। विपक्षी दलों द्वारा एग्जिट पोल को नकार देने के बाद भाजपा ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा वर्ष 2019 का इतिहास दोहराएगी या फिर सपा-कांग्रेस गठबंधन बाजी मारेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static