शर्मनाकः छत पर सो रही किशोरी के चेहरे पर बदमाशों ने फेंका तेजाब, फरार

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2020 - 05:05 PM (IST)

कौशांबी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मनचलों, दबंग व बदमाशों को लेकर सख्त है। इसके बावजूद इनके बुलंद हौसलों को दिन-ब-दिन ताकत मिलती जा रही है। तेजाब फेंकना, अपहरण डकैती और हत्या जैसे कांड ये पलक झपकते कर रहे हैं। इतना ही नहीं किसी की जिंदगी बर्बाद करना इनके लिए चुटकी बजाने का है। प्रदेश के कौशांबी में छत पर सो रही किशोरी के चेहरे पर उत्पातियों ने तेजाब फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि करारी क्षेत्र में छोटा पचंभा गांव में रात छत पर सो रही एक किशोरी के चेहरे पर व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया है। जिससे वह झुलस गई है। यह शर्मनाक वारदात को अंजाम देने के बाद वह बदमाश फरार हो गया है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।  उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static