मिशन 2019 के रण के तहत भाजपा ने किए क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 06:36 PM (IST)

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज राज्य के भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए। भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘रत्नाकर क्षेत्रीय संगठन मंत्री काशी के साथ-साथ गोरखपुर क्षेत्र के संगठन मंत्री होंगे। उनका केन्द्र काशी होगा।

 प्रद्युम्न उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रकोष्ठों के प्रभारी थे। उन्हें अवध क्षेत्र का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। उनका केन्द्र लखनऊ रहेगा। विज्ञप्ति में बताया गया कि भवानी सिंह क्षेत्रीय संगठन मंत्री ब्रज क्षेत्र के साथ-साथ कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के संगठन मंत्री होंगे। उनका केन्द्र आगरा होगा।

शिव कुमार पाठक संगठन मंत्री गोरखपुर, ओमप्रकाश संगठन मंत्री कानपुर, बृज बहादुर संगठन मंत्री अवध क्षेत्र होंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static