Moradabad News: भाजपा के युवा नेता अनुज सिंह की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार… असमोली से लड़ चुके थे ब्लॉक प्रमुख का चुनाव

punjabkesari.in Friday, Aug 11, 2023 - 01:25 AM (IST)

Moradabad News: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के मझौला क्षेत्र में गुरुवार शाम को बड़ी वारदात सामने आई है। जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय युवा नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बाइक सवार 3 हमलावारों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। आनन-फानन में बीजेपी नेता को परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
PunjabKesari
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि क्षेत्र की पाश कालोनी पार्श्वनाथ प्लाजा में अनुज सिंह चौधरी (28) अपने छोटे भाई पुनीत सिंह के साथ आज शाम करीब 6 बजे टहलने निकले थे। इसी समय बाइक से तीन हमलावर वहां पहुंचे और अनुज सिंह पर नजदीक से फायर कर दिया। फायर करने के बाद हमलावर फरार हो गए। अनुज चौधरी (28) को अज्ञात हमलावरों ने नजदीक से गोली मार दी। आनन-फानन में छोटे भाई पुनीत सिंह और परिवार के अन्य लोग घायल अनुज को नया मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने के बाद अनुज की कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। हालांकि उस वक्त वह चुनाव हार गए थे, लेकिन अब उन्होंने मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू कर दी थी, जिसके बाद हमलावरों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया।
PunjabKesari
परिजनों ने चुनावी रंजिश को वजह बताते हुए असमोली ब्लॉक प्रमुख के पति और उसके बेटे सहित 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी ने बताया कि अनुज सिंह पड़ोसी जिले संभल के रहने वाले थे। हाल ही में उन्होंने असमोली ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन 17 वोटों से हार गए थे। परिजनों ने बताया कि वह अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे थे।
PunjabKesari
BJP नेता स्वतंत्र देव सिंह के करीबी थे अनुज सिंह
अनुज सिंह को पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का करीबी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्वतंत्र देव सिंह अनुज को बहुत मानते थे। जिले में आने पर अनुज से वह जरूर मिला करते थे। वहीं पार्टी के कई नेताओं से अनुज की अच्छी पकड़ थी। उनकी एक फोटो डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ भी सामने आई है, जिसमें वह ब्रजेश पाठक को बुके भेंट करते दिख रहे हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static