मुरादाबाद में इंसानियत शर्मसार! 8वीं की छात्रा से अधेड़ ने की छेड़खानी — CCTV में कैद हुई गंदी करतूत, पुलिस गिरफ्तारी में जुटी

punjabkesari.in Monday, Nov 17, 2025 - 10:41 AM (IST)

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने लोगों में गुस्सा फैला दिया है। मामला मुगलपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने रास्ते में छेड़खानी की। आरोपी की हरकत पास में लगे CCTV कैमरे में साफ दिख गई, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

कैसे हुई घटना?
बताया जा रहा है कि छात्रा रोज की तरह स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में अचानक एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति उसकी ओर बढ़ा और उसे रोकने की कोशिश करने लगा। फुटेज में दिखता है कि वह लड़की को दीवार और अपनी साइकिल के बीच घेरकर परेशान करने की कोशिश करता है। लड़की ने तुरंत विरोध किया और खुद को बचाया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पूरी घटना कुछ ही सेकंड की थी, लेकिन CCTV में साफ रिकॉर्ड हो गई।

वीडियो वायरल होते ही लोगों में गुस्सा
CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि शहर में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे खासकर स्कूल जाने वाली लड़कियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। क्षेत्रवासियों ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की पहचान इब्राहिम के तौर पर
मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए FIR दर्ज कर ली है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान इब्राहिम के रूप में हुई है। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है।CCTV फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

घटना का CCTV फुटेज बना अहम सबूत
फुटेज में साफ दिखता है कि छात्रा गली से गुजर रही होती है, तभी आरोपी साइकिल से आता है और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश करता है। लड़की का विरोध देखते ही वह तुरंत भाग जाता है। यही वीडियो अब पुलिस के लिए अहम सबूत बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static