मोरारी बापू ने मुंबई की सेक्स वर्करों को बुलाया अयोध्या, महंतों ने किया विरोध

punjabkesari.in Sunday, Dec 23, 2018 - 04:17 PM (IST)

अयोध्या: मशहूर कथा वाचक मोरारी बापू के अयोध्या का एक कार्यक्रम विवादों में घिर गया है। बताया जाता है कि इस रामकथा कार्यक्रम में मोरारी बापू ने मुंबई की सेक्स वर्कर महिलाओं को अयोध्या आमंत्रित किया। इस बात को लेकर अयोध्या के कई महंत और दक्षिणी पंथी संगठन के लोग भड़क गए। मोरारी की इस पहल से नाराज डांडिया मंदिर के महंत भारत व्यास का कहना है कि इस पवित्र शहर में जहां भगवान राम का जन्म हुआ वहां सेक्स वर्करों के जमा होने से गलत संदेश जाएगा। लोग यहां अपने पाप धोने आते हैं इसलिए हम मोरारी बापू के इस कदम का विरोध करते हैं।

मोरारी बापू ने इस कार्यक्रम के शुरु में मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में सेक्स वर्कर महिलाओं से बातचीत की और उन्हें अयोध्या आकर रामकथा सुनने के लिए आमंत्रित किया था। शनिवार को अयोध्या में हुए मोरारी बापू के तुलसीदास मानक गणिका कार्यक्रम में मुंबई की 200 सेक्स वर्कर शामिल हुईं और रामकथा सुनी। एक सेक्स वर्कर ने कहा कि यह हमारे लिए सम्मान की बात है। एेसा पहली बार हुआ है कि हम एेसे धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

हालांकि मोरारी बापू की इस पहल का विरोध हो रहा है। दक्षिणी पंथी संगठनों के लोगों का कहना है कि बापू इस पवित्र शहर को बदनाम कर रहे हैं। एक नेता ने कहा कि इश बात की शिकायत हम सीएम योगी आदित्यनाथ से करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static