बेटे के शव के पास फंदे पर झूलती मिली मां, मृतका के भाई ने लगाया हत्या का आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 09:21 PM (IST)

कानपुर: रावतपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मसवानपुर इलाके में मंगलवार देर शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, तो पास में ही उसके डेढ़ साल के मासूम बेटे का शव भी पाया गया। घटना को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसके बहनोई ने बहन और भांजे की हत्या की है। जबकि पड़ोसियों का कहना है कि महिला ने बेटे को मारकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

मूल रूप से कानपुर देहात की रहने वाली सीमा (21) की शादी वर्ष 2019 में प्राइवेट नौकरी करने वाले विशाल से हुई थी। सीमा के भाई ने बताया कि दो दिन पूर्व जीजा विशाल उसकी बहन को लेकर एक शादी समारोह में गए हुए थे। जहां उन्होंने कई डांसरों के साथ डांस किया था। उसकी बहन ने इस बात का विरोध किया था। बताया कि इसके बाद दोनों में घर जाकर मारपीट भी हुई थी। मंगलवार को उनके भांजे मनन को मारने के बाद बहन सीमा की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया।

ससुर मुन्नालाल की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक मामले की जांच कर रही है। घटना से लोग हतप्रभ हैं। मृतका सीमा के पिता विजय कुमार और मां कुसुमा के करसासा गजनेर की रहने था। बताया कि इसके बाद दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static