मऊ: 6 वर्षीय रेप पीड़िता की हालत नाजुक, आर्थिक मदद के बाद बोले DM-जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 11:23 AM (IST)

मऊ: जिले के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में बीते 7 सितम्बर को 6 वर्षीय बच्ची के साथ एक अज्ञात युवक ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में मासूम बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आईं थीं जिसकी वजह से उसकी हालत काफी खराब है। बच्ची के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी उसके घर पहुंचे और उसका हाल जाना। साथ ही आर्थिक रुप से मदद किया। साथ ही जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने का भरोसा जताया।

लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की 
बताते चलें कि मासूम बच्ची के साथ हुए इस रेपकांड के बाद पुरे जनपद में सनसनी फैली हुई है। लोगों ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग उठा रहे हैं। 

जल्द गिरफ्तार होगा अपराधी: DM
मऊ जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने पीड़िता का हाल जानने के बाद बताया कि उसे राज्य कर्मचारियों द्वारा 50 हजार रुपये की मदद दी गई है। इसके साथ ही डीएम आफिस में तैनात कर्मचारियों ने 05 हजार रुपये का मदद किया। हमारे और हमारी पत्नी के द्वारा 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद की गयी। वहीं रानी लक्ष्मी बाई सम्मान निधि योजना के द्वारा भी आर्थिक मदद दिया जायेगा। इसके लिए फार्म आ गया है। उसे एक दो दिन के अन्दर भरवा कर मदद करने की कायऱ्वाही की जायेगी। जिससे परिजनों द्वारा पीड़ित बच्ची का इलाज करने में मदद मिल सके। वहीं आरोपी की पहचान कर ली गयी है। पुलिस उसे ट्रेस कर रही है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्तर में होगा और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जायेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static