ND तिवारी के निधन पर मुलायम ने व्यक्त किया शोक

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 10:16 AM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के प्रति श्रद्धाजंलि अर्पित की। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित शोक सभा में मुलायम और उनके पुत्र अखिलेश यादव ने उप्र एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

इसके साथ ही उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोक संतप्त परिजनों को इस महान दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। शोक सभा में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एस.आर.एस. यादव, अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह (एम.एल.सी.) अनुराग यादव, फाकिर सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static