मुलायम सिंह यादव को मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी

punjabkesari.in Monday, Dec 30, 2019 - 09:57 AM (IST)

लखनऊः मुंबई शहर के एक अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को रविवार दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई। मुलायम के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि पेट में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की सलाह पर तीन दिन पहले 80 वर्षीय नेता को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सहयोगी ने कहा, ‘‘पेट संबंधी शिकायतों के चलते उन्हें भर्ती कराया गया था। इलाज पूरा होने के बाद उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वह विमान से वापस लखनऊ लौट गए।

इस बारे में महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने बताया कि मुलायम सिंह को पेट में दर्द था। उनके शरीर की जांच के लिए उन्हें मुंबई लाया गया था। उनकी रूटीन जांच होती रहती है। अब समस्या नहीं है।  उन्हें लखनऊ वापस भेज दिया जाएगा। कुछ सपा कार्यकर्ता और रिश्तेदार मुलायम के साथ हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static