मुजफ्फरनगर में दबंगई: प्रधान ने दलित को जूते से पीटा, BJP नेता ने भी दिया साथ…Video वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Aug 20, 2022 - 01:13 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: कहने को भले ही हम 21वीं सदी में चांद पर पहुंच गए हैं लेकिन आज भी हमारे देश में जातिवाद हावी है। आए दिन खबरों में दिल दहलाने वाली घटनाएं सामने आती रहती हैं, वर्चस्व की जंग में अपने से नीचे जाति के लोगों को निशाना बनाया जाता है। ऐसा ही ताजा मामला मुजफ्फरनगर से सामने आया है। जहां गांव प्रधान ने दलित की जूते से पिटाई कर दी। दलित को जूते से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसके बाद छपार पुलिस ने 2 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर देर रात आरोपित गांव प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।

PunjabKesari

वाट्सअप पर अभद्र टिप्पणी से बिगड़ी बात
बता दें कि वायरल वीडियो करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक छपार निवासी दलित दिनेश ने वाट्सअप ग्रुप पर ताजपुर प्रधान शक्ति मोहन सिंह पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। जिसके बाद से प्रधान दिनेश से नाराज चल रहा था। फिर रेता नगंला से पूर्व प्रधान और भाजपा नेता गजे सिंह ने समझौते के लिए प्रधान शक्ति मोहन सिंह और दिनेश को अपने घर पर बुलाया। जहां नाराजगी जताते हुए प्रधान दिनेश को जूते से पिटने लगा। उसके बाद पूर्व प्रधान गजे सिंह भी दिनेश को मारते हुए मौके से भगा दिया।

वीडियो पर बवाल, विधायक ने DGP को किया ट्वीट
वहीं वायरल वीडियो पर रालोद नेता तथा पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने यूपी के डीजीपी सहित डीआइजी एवं मुजफ्फरनगर पुलिस को ट्वीट कर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपित पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने ट्वीट किया कि दलित समाज पर अत्यचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसके बाद थाना छपार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर देर रात ग्राम प्रधान शक्ति मोहन सिंह सहित दोनों आरोपितों के विरुद्ध एससी-एसटी एवं मारपीट मुकदमा दर्ज कर शक्ति मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्यवाही करने की बात कही है।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपित प्रधान गिरफ्तार
थाना छपार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ग्राम प्रधान शक्ति मोहन सिंह सहित दोनों आरोपितों के विरुद्ध एससी-एसटी एवं मारपीट मुकदमा दर्ज कर शक्ति मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर हेमंत कुमार ने बताया कि आरोपित को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static