UP में 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ठंडा रहा मुजफ्फरनगर, शुष्क रहेगा मौसम

punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2020 - 04:19 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सर्दी के दस्तक देने के  बाद धीरे-धीरे इसका विस्तार होता जा रहा है। वहीं  मुजफ्फरनगर 6.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि बस्ती में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार राज्य में मौसम शुष्क है। कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की धुंध छाई हुई है। दिन के तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने और कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static