नजीरुद्दीन ने Shahi Jama Masjid में रखा था जानवर का कटा सिर, पुलिस ने धर दबोचा, Agra की फिजा बिगाड़ने की थी साजिश

punjabkesari.in Friday, Apr 11, 2025 - 02:22 PM (IST)

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में जुमे की नमाज से पहले शाही जामा मस्जिद में प्रतिबंधित जानवर का कटा सिर रखने के आरोप में पुलिस ने नजीरुद्दीन नाम के शख्स को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर पांच घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आरोपी नजीरुद्दीन शहर के मंटोला थाना क्षेत्र का निवासी है। आरोपी ने आगरा की फिजा बिगाड़ने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था। 

आग बबूला हो गए थे मुस्लिम समुदाय के लोग
दरअसल, आगरा में उस सयम हड़कंप मच गया था, जब शाही जामा मस्जिद परिसर में एक जानवर का कटा हुआ सिर मिला था। नामाज पढ़ने आए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जब सुबह जानवर का कटा हुआ सिर देखा तो वह आग बबूला हो गए। समुदाय में आक्रोश फैल गया। भारी संख्या में लोग जमा हो गए। इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। 

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस ने पूछा कि किसी ने जानवर का सिर लेकर आते हुए किसी को देखा है। इसके इलावा उन्होंने लोगों से कई और जरूरी सवाल किए। इसके बाद पुलिस ने आगे की जांच शुरू की। मस्जिद में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे पुलिस ने खंगालने शुरू किर दिए।  

कैमरों में दिखा नजीरुद्दीन 
पुलिस ने मस्जिद में लगे सारे सीसीटीवी कैमरों में एक युवक को देखा, जो जानवर का सिर लेकर आता दिख रहा था। युवक ने अपने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था। पुलिस फुटेज के आधार पर युवक की तलाश कर रही थी। पुलिस ने जल्द आरोपी को पकड़ने का भरोसा दिलाया था। पुलिस जनता के भरोसे पर खरी उतरी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static