UP में लागू होगा NCERT का सिलेबस, योगी कैबिनेट में मिली मंजूरी

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2023 - 02:36 PM (IST)

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में 22 प्रस्तावों पर सरकार ने मुहर लगाई। जिसमें से परिषदीय विद्यालायों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधार ने के लिए अब NCERT का सिलेबस सरकार लागू करेगी। इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पास हो गया है। पर्यटन और औद्योगिक विकास के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। वहीं अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को 4 लेन करने का निर्णय लिया गया है। इसके 2 सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी तरह खेल विकास प्राधिकरण की स्थापना होगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में चार निजी विश्वविद्यालयों को खोलने की अनुमति दी है।

उत्तर प्रदेश में चार निजी विश्वविद्यालयों की अनुमति दी गई:-  
* वरुण अर्जुन विवि शाहजहांपुर
* टीएस मिश्रा विवि लखनऊ
* फारुख हुसैन विवि आगरा
* विवेक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बिजनौर

अयोध्या में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए कई नए प्रस्ताव भी पास हुए है।
अयोध्या में 65 करोड़ से दो नये मार्ग बनेंगे बनाने का निर्णय। पंचकोशी परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण और विस्तार होगा। इसके लिए 200 करोड़ रूपये पास किये गये। अयोध्या के लिए कुल 465 करोड़ रुपए पास किए गए है।

गृह विभाग का प्रस्ताव
* उत्तर प्रदेश गुंडा एक्ट नियंत्रण धारा 1970 में आंशिक संशोधन का प्रस्ताव पास। 
* डीएम और कमिश्नर के साथ ही एडीएम और ज्वाइंट सीपी व एडिशनल एसपी को भी गुंडा एक्ट लगाने के अधिकार को मंजूरी दी गई है।

उत्तर प्रदेश खेल नीति 2023 को स्वीकृति दी गई
* गांव स्तर पर ओपन जिम सहित खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जायेगा।
* आयुष्मान कार्ड डिजिटल मिशन को उत्तर प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static