BJP-MLA का दावा-  नेहरू ‘बुजदिल’ थे, वरना आजादी मिलने के बाद ही भारत हिंदू राष्ट्र बन गया

punjabkesari.in Saturday, Jun 12, 2021 - 10:40 PM (IST)

बलिया: अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस को देश विभाजन के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए शनिवार को दावा किया कि पंडित नेहरू ‘बुजदिल' थे, वरना आजादी मिलने के बाद ही भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो गया होता। बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को अपने बयान का एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि कांग्रेस की गंदी सोच के कारण भारत का विभाजन हुआ।

उन्होंने कहा,‘‘ बुजदिल नेहरू प्रधानमंत्री नहीं रहते तथा देशद्रोही मानसिकता के कांग्रेसी नहीं होते तो आजादी मिलने के बाद ही भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो गया होता।'' सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू के स्थान पर सरदार पटेल अगर प्रधानमंत्री बन गए होते तो भारत अवश्य हिन्दू राष्ट्र बन गया होता। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर दिये गए हालिया बयान का उल्लेख करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के विरुद्ध देशद्रोह के आरोप में कार्रवाई की मांग की ।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस संवाद में कथित तौर पर कहा कि में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना और राज्य का दर्जा खत्म करना ‘बहुत दुखद' है तथा उनकी पार्टी सत्ता में आने इस पर ‘‘पुनर्विचार'' करेगी। भाजपा विधायक ने कहा कि जब कश्मीर से ब्राह्मण विस्थापित हो रहे थे तब इंदिरा गांधी सहित कांग्रेस के नेता खामोश रहे । उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी विदेशी संस्कृति के हैं तथा कांग्रेस मुस्लिम परस्त भावना से राजनीति करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static