शादी के 15 दिन बाद थाने पहुंची नई नवेली दुल्हन, बोली-पति का बेटा है मेरी उम्र का

punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2022 - 03:31 PM (IST)

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के लगभग 15 दिन बाद एक दुल्हन अपने पति को चकमा देकर थाने पहुंच गई। वहीं, थाने में जाकर उसने पुलिस से कहा कि बूढ़े शख्स के साथ जबरन उसकी शादी करा दी गई है। साथ ही बिलखते हुए उसने कहा कि उसके पति का बेटा उसकी उम्र का है। इसके बाद पुलिस चौकी से वह ससुराल की बजाए अपनी मां के साथ चली गई।

बता दें कि मामला गोरखपुर जिले का है। जहां एक नई नवेली दुल्हन शादी के पन्द्रहवें दिन रविवार को पति के साथ भटहट बाजार पहुंची। इसके बाद पति को चकमा देकर वह बाजार से फरार हो गई। वहीं, जबतक की पति कुछ समझ पाता दुल्हन बाजार से भाग गई थी। इसके बाद घबराए पति ने थाने में जाकर इस बात की सूचना दी। वहीं, इसके अगले ही दिन सोमवार को पत्नी के थाने में पहुंचने की सूचना पति को मिली। जिस पर पति थाने पहुंचा तो पत्नी ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया।
 

शादी के पन्द्रहवें दिन पति को चकमा दे थाने पहुंची दुल्हन
दुल्हन ने थाने जाकर कहा कि उसकी शादी जबरन इस बूढ़े शख्स के साथ करा दी गई है और अब उसे उसके साथ नहीं रहना है। इतना ही नहीं उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसके पति का बेटे उसकी उम्र का है। वह अपनी मर्जी से पति को छोड़कर आई है। इसके बाद दुल्हन अपनी मां के साथ चली गई। वहीं, चौकी प्रभारी ने बताया कि युवती को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है, क्योंकि वह अपने पति के साथ जाने के लिए तैयार नहीं है।

जानें कैसे पति को चकमा दे हुई फरार
दरअसल इस महिला की यह तीसरी शादी है और वहीं, इसके पति की यह दूसरी शादी थी। जिससे भी नाखुश महिला अपने पति को छोड़कर वापस अपने मायके चली गई। बता दें कि दोनों की शादी 15 दिन पहले हुई थी। वहीं, रविवार की सुबह दुल्हन ने अपने पति से बहन के घर चलने की बात कही। जिस पर पति राजी हो गया। इसके बाद जब पति पत्नी को लेकर भटहट कस्बे तक ही पहुंचा तो पत्नी कोई बहाना करके किसी दुकान पर बैठ गई और पति को कुछ सामान लेने के लिए किसी दूसरी दुकान पर भेज दिया। जिसके बाद मौका पाते ही महिला भाग गई। वहीं, सामान लेकर पति वापस लौटा तो पत्नी गायब मिली। साथ ही उसके पास मौजूद पति का मोबाइल भी स्विच ऑफ था। पति ने काफी तलाश करने के बाद इस बात की जानकारी पुलिस चौकी में दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static