नितिन गडकरी ने मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचकर किया दर्शन-पूजन, कॉरिडोर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2024 - 01:38 PM (IST)

Mirzapur News: केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को मिर्जापुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया। गडकरी ने यहां 1750 करोड़ रुपए से बनने वाले सड़क एवं पुल का शिलान्यास करने से पहले देवी के दरबार पहुंच कर मां चरणों में शीश नवाया और देवी की अभ्यर्थना कर आशीर्वाद मांगा। सारे धार्मिक कार्य स्थानीय भाजपा विधायक एवं विंध्याचल मंदिर के पुरोहित रत्नाकर मिश्र एवं उनके सहयोगी पंडितों ने सम्पन्न कराया।      

केंद्रीय मंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित लधु त्रिकोण मां काली एवं मां सरस्वती देवी के भी चरणों में शीश नवाया। उन्होंने विंध्याचल में कोरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर को आम दर्शनार्थियों से खाली करा लिया गया था। उनके दर्शन पूजन के बाद आम दर्शनार्थियों के द्वारा दर्शन पूजन फिर शुरू किया गया। इससे पहले गडकरी का हैलिपैड पर स्वागत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने किया। साथ में स्थानीय भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र, रमाशंकर पटेल एवं पदाधिकारी थे। इस अवसर पर कमिश्नर मुथुकुमार स्वामी औरजिलाधिकारी प्रिंयका निरंजन सहित पूरा सरकारी अमला मौजूद था।

PunjabKesari परिसर में निर्माणाधीन कॉरिडोर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
गडकरी ने विंध्याचल मंदिर परिसर में निर्माणाधीन कॉरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वे मंदिर परिसर में कॉरिडोर निर्माण कार्य की प्रशंसा भी की। केंद्रीय मंत्री इससे पहले भी मां के दरबार में आ चुके हैं। पर इस बार नये स्वरूप को देखते ही अभिभूत हो गए।

गडकरी दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
बता दें कि गडकरी 1750 करोड़ रुपए के अधिक लागत से दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 1708.62 करोड़ की लागत से गंगा नदी में 6 लेन पुल के साथ 15 किलोमीटर बाईपास 4 लेन मार्ग, मिर्जापुर से प्रयागराज और प्रयागराज से प्रतापगढ़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत का भी शिलान्यास करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय मंत्री 13:10 बजे मिर्जापुर से जौनपुर के लिए रवान हो जाएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static