नोएडा: निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग अचानक गिरी, 5 मजदूर दबे, एक की हालत गंभीर
punjabkesari.in Wednesday, Jun 16, 2021 - 01:00 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में उस समय हड़कंप मच जब एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग अचानक गिर गई। इस दौरान उसकी चपेट में पांच मजदूर आ गए। आनन फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने NDRF की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर एक हालत चिंता जनक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मामला नोएडा सेक्टर 75 का है जहां पर मॉल की बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग तीसरी फ्लोर से दूसरी फ्लोर पर जा गिरी। इस दौरान शटरिंग के नीचे दबकर 5 मजदूर घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर थाना 49 की पुलिस व एफएसओ संजीव कुमार भी पहुंचे। उन्होंने बताया जहां पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था अचानक शटरिंग तीसरे फ्लोर से अचानक दूसरे फ्लोर पर गिर गई। इसे पांच मजूद दब गये। मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई मौके पर NDRF और पुलिस टीम ने उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। जिसमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।