बाराबंकी पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात पशु तस्कर तौफीक अहमद गिरफ्तार, एक सिपाही भी घायल
punjabkesari.in Saturday, May 22, 2021 - 01:39 PM (IST)

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आज सुबह पुलिस बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के अनुसार जिले में पशु तस्करी के विरुद्ध सभी थानों में अभियान चलाया जा रहा है। आज थाना टिकैतनगर को सूचना मिली की ग्राम खेता सराय आम के बाग में कुछ पशु तस्कर मौजूद हैं। पुलिस ने जब बाग की घेराबंदी की तभी बदमाशों की ओर से पुलिस दल पर फायर कर दिया गया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई जिससे एक बदमाश घायल हो गया। बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हो गया है।
घायल बदमाश पशु तस्कर तौफीक अहमद है जिसको पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। बदमाशों की गोली से सिपाही इंद्रजीत यादव भी घायल हो गया। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है जबकि तौफीक के 3 साथी भागने में सफल हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

ब्लिंकन जी-20 के सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री से मिलेंगे

Assam Flood: पीड़ितों के लिए करण जौहर ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया 11 लाख का डोनेशन

शिमला: भारी बारिश के बाद एनएच-5 अवरुद्ध, मलबा हटाने का काम जारी: अधिकारी

प्रोड्यूसर से रंगदारी मांगने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार