ओम प्रकाश राजभर अभी भी मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती, जानिए अब कैसी हे सेहत

punjabkesari.in Monday, Sep 22, 2025 - 05:16 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को चक्कर आने और चलने में दिक्कत की शिकायत पर उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी सेहत में पहले से काफी सुधार है। मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक डॉ राकेश कपूर के मुताबिक राजभर को माइनर स्ट्रोक की समस्या है। 

अचानक बिगड़ी थी तबीयत 
दरअसल, ओम प्रकाश राजभर की बीते रविवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक उन्हें लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। इस बीच देर शाम को उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने आनन-फानन में उनका सिटी स्कैन, खून समेत कई जांचें कराई गईं। जांच के दौरान स्ट्रोक का मामला सामने आने पर उनका इलाज न्यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की देख रेख में चल रहा है।

पहले से बेहतर है राजभर का स्वास्थ्य 
मेदान्ता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर का कहना है कि ओम प्रकाश राजभर का स्वास्थ्य पहले से सुधार है। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। वहीं राजभर के मेंदाता अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी सोशल मीडिया फेसबुक के जरिये देते हुए उनके बेटे व पाटर्ी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद राजभर ने कहा ' मंत्री ओमप्रकाश राजभर को अस्वस्थता के कारण मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं से उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है।' 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static