''यूपी में कोई यादव मुख्यमंत्री बन ही नहीं सकता'', खुद को हनुमान बताने वाले राजभर ने किया दावा
punjabkesari.in Thursday, Aug 24, 2023 - 06:45 PM (IST)

UP Politics: खुद को उत्तर प्रदेस की सियासत का हनुमान बताने वाले ओम प्रकाश राजभर लगातार सपा और अखिलेश को आड़े हाथों लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। NDA में शामिल होने के बाद उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। इसी क्रम में राजभर ने एक बार फिर से अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में अब कभी कोई यादव मुख्यमंत्री नहीं बनेगा।
आपको बता दें कि ओम प्रकाश राजभर को घोसी उपचुनाव में दारा सिंह को जिताने की दी गई है। जिसके लिए वह प्रचार करने के लिए वहां पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से मुताखिब होते हुए उन्होंने कहा कि "अखिलेश यादव कैसे सीएम बनेंगे? उन्हें कौन वोट देगा...?" उन्होंने कहा कि "सुन लो ये राजभर कह रहा है कि अब उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने वो बीज बो दिया है कि कोई यादव मुख्यमंत्री बन ही नहीं सकता है। अब उनको किसी पटेल, मौर्य, चौहान, निषाद, बिंद या राजभर को सीएम बनाना पड़ेगा तभी वो सरकार में आ सकते हैं वरना अब वो सरकार में नहीं आ सकते हैं।
क्या सपा के साथ फिर जाएंगे राजभर?
ओम प्रकाश राजभर से इस बीच एक पत्रकार ने सवाल किया कि अगर वो आपको मुख्यमंत्री बनाएंगे तो क्या आप उनके साथ जाएंगे, इसके जवाब में राजभर ने साफ इनकार कर दिया कि वो अब सपा के साथ कभी नहीं जाएंगे। ओम प्रकाश राजभर लगातार सपा अध्यक्ष पर हमलावर बने हुए हैं। इससे पहले भी उन्होंने सपा के पीडीए फॉर्मूले पर निशाना साधा था।