ओमप्रकाश राजभर बोले- हमारी सरकार बनी तो यूपी में 5 साल में 5 CM, 1 साल में 4 डिप्टी सीएम बनाएंगे

punjabkesari.in Friday, Jun 25, 2021 - 11:06 AM (IST)

लखनऊः यूपी के पूर्व मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपने बयान के चलते एक बार फिर चर्चा में हैं। राजभर ने कहा कि यदि उनकी उत्तर प्रदेश में सरकार बनती है तो वह अलग-अलग जातियों के नेताओं को 5 सालों में 5 मुख्यमंत्री बनाएंगे। साथ ही 1 साल में 4 डिप्टी सीएम बनाएंगे। 

दरअसल, राजभर हरदोई के अतरौली क्षेत्र में सुभासपा के कार्यकर्ता बैठक में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा से ऊब चुकी है और वर्तमान में भाजपा वोट विहीन हो चुकी है। जिसका परिणाम बहुत ही जल्द विधानसभा चुनाव में देखने को मिल जाएगा।  

राजभर इतने पर ही नहीं रूके उन्होंने कहा निषाद पार्टी के संजय निषाद के बेटे को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि भाजपा में भीख क्यों मांग रहे? हमारे पास आओ। हम तुम्‍हें मुख्यमंत्री बना देंगे। भाजपा वोट विहीन हो चुकी है ऐसे में सुभासपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव, प्रदेश महासचिव  राममूर्ति अर्कवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र अर्कवंशी मौजूद रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static