दीपावली की रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, युवक की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Monday, Nov 13, 2023 - 04:20 PM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के बबुरी क्षेत्र में दीपावली की रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरु की और शव को कब्जे में ले लिया।

PunjabKesari
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के दिघवट गांव में प्रविन्दर यादव (19) नाम के एक व्यक्ति के साथ कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गयी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल प्रविन्दर को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।परिजनों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

PunjabKesari
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
नामजद लोगों में राम आश्रय पुत्र रामधन जिसका इलाज चल रहा है। अनिल पुत्र राम आश्रय, दीपक पुत्र मुन्ना ,पप्पू पुत्र परदेसी राम, बोदल पुत्र बलवंत, समस्त निवासी ग्राम दिघवट थाना बबुरी जनपद चंदौली को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ेंः गोवर्धन पूजा: मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, भगवान की पूजा कर मांगी मनोकामना
देशभर में दीपावली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) का त्योहार मनाया जाता है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा करने का विधान है। इस तिथि को अन्नकूट के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस दिन घरों में अन्नकूट का भोग बनाया जाता है। इस बार गोवर्धन पूजा 13 नवंबर के बजाए 14 नवंबर को की जाएगी। गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन भगवान और गिरिराज जी के साथ ही भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। इस अवसर को लेकर आज यानी सोमवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में लोगों के बीच उत्साह देखने को मिला।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static