सुलतानपुर में एक व्यक्ति 45 किलोग्राम गोमांस के साथ गिरफ्तार: पुलिस

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 11:39 PM (IST)

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के ग्राम फिरोजपुर कलां में पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को कथित तौर पर 45 किलोग्राम गोमांस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक थाना कुड़वार की पुलिस द्वारा शुक्रवार को एक आरोपी महताब आलम को ग्राम फिरोजपुर कलां से 45 किलो गोमांस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उपनिरीक्षक संजय प्रसाद ने बताया कि आरोपी के पास से 45 किलोग्राम अवैध गोमांस और एक अदद साइकिल बरामद की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static