विपक्ष के नेताओं के बिगड़े बोल...किसी ने राम को बताया मांसाहारी तो किसी ने बताया अपवित्र

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2024 - 10:28 AM (IST)

अयोध्या: DMK के सांसद ए राजा और तृमणूल कांग्रेस के विधायक रामेंदु रॉय ने भगवान राम पर विवादित बयान दिया है। ए राजा ने कहा कि वो राम के शत्रु हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें ना तो भगवान राम पर विश्वास है और ना ही रामायण पर। उनसे दो कदम आगे निकलकर रामेंदु रॉय ने राम मंदिर को अपवित्र बता दिया। रामेंदु रॉय ने लोगों से राम मंदिर में पूजा ना करने की अपील तक कर डाली। राम मंदिर में पूजा करने नहीं जाना। यह एक शो पीस बन गया है।

रामेंदु राय ने बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने किसी की भी भावना पर हमला नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनके पूरे भाषण को 17 सेकंड के लिए काटकर शेयर किया गया। भ्रम पैदा कर अराजकता पैदा करने की कोशिश की जा रही है। इसे लेकर बीजेपी राजनीति कर रही है। बंगाल वासियों से निवेदन है कि भ्रमित न हों। राम मंदिर पर तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का भी बयान सामने आया। उन्होंने अयोध्या में रामभक्तों की भीड़ कम होने की बात कही। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि राम मंदिर को लेकर इतना प्रचार किया गया, लेकिन इसके बावजूद यहां पर 5 से 10 हजार लोग पहुंच रहे हैं।

इससे पहले एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम को मांसाहारी बताया था। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी मांग ली थी। जितेंद्र आव्हाड ने कहा था कि राम हमारे हैं, बहुजनों के हैं। भगवान राम शिकार करके खाते थे। हम भी श्री राम के आदर्शों पर चल रहे हैं। राम को आदर्श बताकर लोगों पर शाकाहारी खाना थोपा जा रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static